फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Solutions should not remain confined to paper: SP

कागजों तक ही सीमित न रहे समाधान : एसपी

Sun, 06 Sep 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 06 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Solutions should not remain confined to paper: SP
मिहींपुरवा तहसील में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अ​धिकारी। -स्रोत : विभाग
बहराइच। तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे। मिहींपुरवा तहसील में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्या सुनी। एसपी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे। समस्याओं का निपटारा पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाए।
विज्ञापन



एसपी ने कहा कि शिकायत के निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से दी जाए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मिहींपुरवा में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी भी मौजूद रहीं। यहां कुल 28 शिकायतें आईं, जिनमें से दो मौके पर ही निपटा दी गईं। कैसरगंज में 51 में से छह, सदर बहराइच में 29 में से दो, महसी में 27 में से तीन, नानपारा में 38 में से 24 और पयागपुर में 35 में पांच शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया।
विज्ञापन



समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



------
जलनिकासी की समस्या लेकर पहुंचे बदलूराम
मिहींपुरवा निवासी बदलूराम ने क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या उठाते हुए अधिकारियों से समाधान की मांग की। शिकायत सुनने के बाद संबंधित विभाग को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए गए।



------
रामचंदर ने चकरोड पर कब्जे की शिकायत की

महसी के सिकंदरपुर निवासी रामचंदर ने चकरोड पर कब्जे का मामला अधिकारियों के सामने रखा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


------
जानकी ने पेंशन की समस्या बताई

कैसरगंज के गोड़हिया गांव निवासी बुजुर्ग जानकी ने कई माह से रुकी वृद्धापेंशन से जुड़ी समस्या समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने रखी। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed