फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Playful banter turns fatal while bathing in a Nepali drain; youth drowns.

Bahraich News: नेपाली नाले में नहाते समय ठिठोली बनी घातक, डूबा युवक

Tue, 01 Sep 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Playful banter turns fatal while bathing in a Nepali drain; youth drowns.
मिहींपुरवा। सीमावर्ती गांव सोहनी बलई में सोमवार को नेपाली नाले में नहाते समय ठिठोली घातक बन गई। एक युवक गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ मौजूद अन्य युवक उसे बचा नहीं पाए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देरशाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सोहनी बलई गांव निवासी रवि (20) सोमवार दोपहर गांव के कुछ अन्य युवकों के साथ पास स्थित नेपाली नाले में नहाने गया था। नहाते समय सभी युवक आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। इसी दौरान रवि का संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। उसने बचाव के लिए वहां मौजूद लोगों से गुहार लगाई। उसकी गुहार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सभी उसे बचाने में असफल रहे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिसकर्मियों को दी। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से रवि की तलाश करने की कोशिश की। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। पानी का बहाव तेज होने के कारण कुछ परेशानियां आ रही हैं। इसके बाद भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed