फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People distressed by power crisis; substation besieged in Risiya.

Bahraich News: बिजली संकट से लोग बेहाल, रिसिया में घेरा उपकेंद्र

Mon, 06 Jul 2026 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
People distressed by power crisis; substation besieged in Risiya.
 रिसिया में बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते लोग।
बहराइच/रिसिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। रिसिया में नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया, जबकि महसी, मटेरा और हुजूरपुर समेत कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


रिसिया में कई दिनों से बदहाल बिजली व्यवस्था के विरोध में समाजसेवी डॉ. शैलेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीओ और जेई ने लिखित आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन


शहर के पंचवटी फीडर, कटी चौराहा, पटेल नगर, माधवरेती, सरस्वती नगर, नवोदय, शेखदहीर और पुलिस लाइन क्षेत्र में दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। लो-वोल्टेज के कारण पंखे और कूलर नहीं चल सके, जिससे पेयजल संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सप्ताह से अंधेरे में बिसवां

महसी के बिसवां गांव में ट्रांसफार्मर दो बार बदलने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने तीन दिन में आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, मटेरा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में 24 घंटे में केवल तीन-चार घंटे बिजली मिल रही है, जिससे पेयजल संकट और व्यापार प्रभावित है। वहीं हुजूरपुर क्षेत्र में 10 से 12 घंटे की कटौती और लो-वोल्टेज से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed