{"_id":"6793f0a97b4f701a620c9401","slug":"order-to-close-non-traditional-routes-of-nepal-border-bahraich-news-c-98-1-brp1009-125782-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल सीमा के गैर पारंपरिक रास्तों को बंद करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल सीमा के गैर पारंपरिक रास्तों को बंद करने का आदेश
Sat, 25 Jan 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच )। नेपाल सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों का एसडीएम और सीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर नेपाल की ओर छोटे वाहनों को जाने के लिए बने चार रास्तों को बंद करने का आदेश दिया है। यह वह रास्ते है जहां से बिना जांच के ही छोटे मालवाहक वाहन आ जा सकते हैं।
रूपईडीहा से नेपाल जाने के लिए दो मार्ग हैं। एक पुराना रास्ता है। जहां एसएसबी व कस्टम के अधिकारी तैनात रहते हैं। दूसरा आईसीपी है। जहां भी सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद ही नेपाल में जा सकते है। इसके अतिरिक्त चार गैर पारंपरिक रास्ते हैं जहां से छोटे वाहन व मालवाहक वाहन आसानी से आ जा सकते हैं। इसका उपयोग ग्रामीणों के साथ तस्कर भी करते हैं। इन रास्तों का एसडीएम नानपारा अश्वनी पांडे व सीओ प्रद्युम्न सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इसी के साथ इन रास्तों को बंद करने के लिए पिलर लगाने का आदेश एसडीएम ने दिया है ताकि पैदल यात्री इस रास्ते का उपयोग कर सकें।