{"_id":"668997b005af43b7220f5b3f","slug":"one-lakh-29924-cusecs-of-water-released-from-three-barrages-bahraich-news-c-98-1-slko1011-116374-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीन बैराजों से छोड़ा गया एक लाख 29,924 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीन बैराजों से छोड़ा गया एक लाख 29,924 क्यूसेक पानी
Sun, 07 Jul 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, अभी खतरे के निशान से नीचे सरयू
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंडी(बहराइच)। जिला समेत पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते तेजी से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं अब बैराजों से भी पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे बाढ़ की संभावनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार को जिले के बैराजों से एक लाख 29,924 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे नदियों के जलस्तर में और इजाफा हुआ।
जिले में लगातार जारी बारिश से बाढ़ ग्रस्त इलाकों के बासिंदों की धुकधुकी बढ़ने लगी है। बाढ़ की आशंका के बीच बैराजों से छोड़ा जाने वाला पानी उनकी मुसीबत और बढ़ा सकता है। शनिवार की सुबह आठ बजे जिले के बैराजों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। शारदा बैराज से जहां 10485 क्यूसेक, गिरजा बैराज से 1,15,127 क्यूसेक व सरयू बैराज से 4312 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। तीनों बैराजों से कुल एक लाख 29 हजार 924 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जिससे सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है। शनिवार को एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.056 मीटर रहा। जो खतरे के निशान 106.070 के सापेक्ष 1.014 मीटर कम है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता बीपी पाल ने बताया कि घाघरा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।अभी किसी को डरने व परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन संभावित बाढ़ से सतर्क रहने की आवश्यकता है।