फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One day's salary of two station house officers withheld.

Bahraich News: दो थाना प्रभारियों का एक दिन का वेतन रोका

Sat, 12 Sep 2026 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
One day's salary of two station house officers withheld.
पयागपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर पयागपुर और विशेश्वरगंज थाना प्रभारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। एसडीएम पयागपुर संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को दोनों थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जा सकती है।
विज्ञापन


एसडीएम के अनुसार पांच सितंबर को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पयागपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह और विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी अनुपस्थित रहे थे। इस पर दोनों का एक दिन का वेतन बाधित किया गया है। इसके अलावा चार अन्य अधिकारियों से भी अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें डिप्टी सीएमओ पयागपुर, एडीओ कृषि विशेश्वरगंज, एडीओ सहकारिता पयागपुर और एडीओ सहकारिता विशेश्वरगंज शामिल हैं। एसडीएम ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed