{"_id":"68dc33638234e635ce0ff9d7","slug":"one-case-of-malaria-and-two-cases-of-dengue-like-symptoms-were-found-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-137586-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मलेरिया का एक, डेंगू जैसे लक्षण वाले दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मलेरिया का एक, डेंगू जैसे लक्षण वाले दो मरीज मिले
Wed, 01 Oct 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में परचा बनवाने के लिए लगी भीड़। -संवाद
बहराइच। मौसम में बदलाव के बीच मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या सामान्य रही। 1700 रोगियों का परीक्षण किया गया। जांच में मलेरिया का एक और संदिग्ध डेंगू के दो मरीज पाए गए।
मेडिकल कॉलेज में तेज बुखार के रोगियों की संख्या कम नहीं हो रही है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मंगलवार को बुखार के अधिक मरीज पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार मौसम बदलने के साथ ही वायरल बुखार और मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
ओपीडी के चिकित्सकों ने बताया कि मलेरिया का एक और डेंगू के लक्षण वाले दो मरीज मिले हैं। उन्हें जांच के लिए लिखा गया है। रक्त परीक्षण के बाद ही पुष्टि हो पाएगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅक्टर एमएम त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में मरीजों का परीक्षण सुचारू तरीके से हो रहा है। संसाधन पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
चार घंटे बाधित रहा पैथोलॉजी का नेटवर्क
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को फिर पैथोलॉजी विभाग का नेटवर्क बाधित रहा। इसके चलते सुबह आठ से दोपहर 12-15 बजे तक पैथोलॉजी में पंजीकरण का कार्य बाधित रहा। मरीज परेशान रहे। दोपहर बाद नेटवर्क दुरुस्त होने पर कामकाज सुचारू हुआ। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से दिक्कत हुई।