फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One-and-a-half-year-old child injured in dog attack

Bahraich News: कुत्ते के हमले में डेढ़ साल का बच्चा घायल

Fri, 04 Sep 2026 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
One-and-a-half-year-old child injured in dog attack
कुत्ते के हमले में घायल संस्कार।
बहराइच। जिले के मुंसारी गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर के सामने खेलते समय डेढ़ साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी अजय अवस्थी का डेढ़ वर्षीय पुत्र संस्कार सुबह घर के बाहर बैठा खेल रहा था। उसके साथ आसपास के घरों के बच्चे भी मौजूद थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने संस्कार पर हमला कर दिया। संस्कार के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले। उन्होंने हमलावर कुत्ते को लाठी-डंडों की सहायता से भगाया, लेकिन तब तक मासूम के चेहरे व हाथ पर गंभीर जख्म हो गए। परिजन उसे लेकर सीएचसी रमपुरवा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसे जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed