{"_id":"65e60a294621811b3c0a44f7","slug":"on-the-orders-of-cjm-case-registered-against-acting-principal-and-counter-assistant-bahraich-news-c-98-1-slko1007-110876-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीजेएम के आदेश पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य व पटल सहायक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीजेएम के आदेश पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य व पटल सहायक के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 04 Mar 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
काॅलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक द्वारा दायर किए वाद के बाद न्यायाधीश ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। शहर के वैद्य भगवानदीन मिश्र इंटर काॅलेज के निलंबित कार्यवाहक प्रधानाचार्य व पटल सहायक के खिलाफ सोमवार को सीजेएम ने मुदकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। सीजेएम के निर्देश पर पुलिस ने दरगाह थाने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दरगाह थाना क्षेत्र स्थित वैद्य भगवानदीन इंटर काॅलेज में प्रबंध समिति व पूर्व प्रधानाचार्य के बीच अर्से से विवाद चल रहा है। काॅलेज प्रबंध समिति की ओर से अनियमितता के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया था। इसी दौरान कॉलेज प्रबंध समिति प्रबंधक प्रफुल्लचंद्र मिश्र ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिवेंद्र कुमार मिश्र की कोर्ट पर वाद दायर किया था।
प्रबंधक ने निलंबित कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश कुमार और उनके पटल सहायक विद्या प्रकाश पर कई गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। सीजेएम की कोर्ट ने मुदकमे में सुनवाई करते हुए निलंबित प्रधानाचार्य व उनके पटल सहायक के खिलाफ थाना दरगाह शरीफ में मुदकमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। थाने के एसओ हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।