फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notice to six center administrators on negligence in online monitoring

ऑनलाइन मॉनिटरिंग में लापरवाही पर छह केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस

Tue, 18 Feb 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to six center administrators on negligence in online monitoring
बहराइच। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को पारदर्शिता पूर्ण संचालित किए जाने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही थी, जिसमें तीन स्कूलों में लापरवाही मिली, जबकि तीन स्कूलों का कंट्रोल रूम से कनेक्शन नहीं मिल रहा था। इस पर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में बने माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय के कंट्रोल रूम से जिले के सभी 87 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही थी। डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने बताया कि भूपगंज पयागपुर के इंदिरा मेमोरियल दीप नारायण सिंह इंटर कॉलेज के चार कमरे ही पहली पाली में ऑनलाइन दिख रहे थे। वहीं रामलली इंटर कॉलेज सिसई हैदर में कक्ष संख्या एक के कक्ष निरीक्षक लगभग 10 मिनट तक कमरे से बाहर घूमते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

इसी तरह जय मां काली इंटर कॉलेज उर्रा केे चार नंबर कमरे में कुछ बच्चे दूसरी पॉली के दौरान आपस में बात करते हुए दिखाई दिए। इन सभी को नोटिस जारी कर आगाह किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि कटघरी सुग्रीव सिंह के आचार्य विनोद कुमार मदन गोपाल इंटर कॉलेज, सोहरवा के संजय मेमोरियल इंटर कॉलेज और खसहा मोहम्मदपुर के कैंब्रिज इंटर कॉलेज में पहली पाली के दौरान परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से कनेक्ट नहीं दिख रहे थे। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए आगे से सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed