फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notice to eight physicians if there is no pollution control and biostorm management system

प्रदूषण नियंत्रण व बायो वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था न होने पर आठ चिकित्सकों को नोटिस

Wed, 01 May 2019 11:48 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich Published by: Praveen Singh Updated Wed, 01 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बहराइच शहर, नानपारा व रिसिया में संचालित आठ क्लीनिक व पैथॉलाजी पर प्रदूषण नियंत्रण तथा बायो वेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था न होने पर संचालक चिकित्सकों को सीएमओ ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही कहा कि जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। सीएमओ के नोटिस के बाद निजी क्लीनिक व पैथॉलाजी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


जिले में संचालित अधिकांश क्लीनिक व पैथॉलाजी पर प्रदूषण व बायो बेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था नहीं है। कुछ क्लीनिक बिना लाइसेंस के संचालित हो रही हैं। इन सबके खिलाफ स्पेशल सेल गठित कर चेकिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि सेल के सदस्य उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ पांडेय व शशिकांत की ओर से बहराइच शहर, नानपारा व रिसिया में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि चेकिंग के दौरान नानपारा बाईपास पर स्टार पैथालॉजी, बहराइच शहर में जिला महिला अस्पताल के सामने माडर्न पैथॉलाजी, बिलासपुर में शिफा क्लीनिक, कटिलिया मिर्जापुर रोड पर खान डेंटल क्लीनिक, कटिलिया चौराहा पर सिटी केयर क्लीनिक, नंदिनी चिकित्सालय, रजा हास्पिटल व मछली मंडी रिसिया के निकट सरोज क्लीनिक में प्रदूषण व बायो बेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था नहीं मिली।

इस पर सीएमओ ने चिन्हित सभी क्लीनिक और पैथॉलाजी संचालक को नोटिस जारी किया है। इन सभी एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। सप्ताह भर में जवाब न मिलने पर विभागीय वैधानिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। जरूरत पड़ी तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। 


इन डॉक्टरों को नोटिस जारी  
डॉ. असलम खान बिलासपुर, जैनुल आब्दीन कटिलिया मिर्जापुर, डॉ. गीता अवस्थी, डॉ. मोहम्मद लईक कटिलिया चौराहा, डॉ. महेश नारायण कटिलिया चौराहा, डॉ. डीके तिवारी मछली मंडी रिसिया, डॉ. एमए हाशमी व डॉ. ए खान कटिलिया चौराहा को नोटिस भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed