फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Not only take action against criminals, also punish them: IG

अपराधियों पर न सिर्फ कार्रवाई करें, सजा भी दिलाएं : आईजी

Wed, 23 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Not only take action against criminals, also punish them: IG
बहराइच। शासन की ओर से जनपद के लिए नामित नोडल पुलिस अधिकारी पद्मजा चौहान ने बुधवार को यहां दौरा किया। पुलिस लाइन में व्यवस्थाएं जांचने के बाद वह कोतवाली देहात का निरीक्षण करने पहुंचीं। नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने अपराधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। कहा कि अपराधियों पर न सिर्फ कार्रवाई करें बल्कि उन्हें सजा भी दिलाएं।
विज्ञापन

शासन ने बहराइच जनपद में नोडल पुलिस अधिकारी के रूप में आईजी पद्मजा चौहान की तैनाती की है। नोडल अधिकारी बुधवार सुबह आठ बजे बहराइच पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, आर्मरी, मेस, बैरक आदि का जायजा लेते हुए उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों से खानपान और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद नोडल पुलिस अधिकारी कोतवाली देहात का निरीक्षण करने पहुंचीं। जहां उन्होंने दर्ज किये गए अपराधों और उन पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के साथ ही लंबित विवेचनाओं को तेजी से निस्तारित करने और कोर्ट में पैरवी करके अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक भी की। जिसमें जिले में महिला व बाल अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एएसपी सिटी अजय प्रताप, सीओ सिटी टीएन दुबे, प्रतिसार निरीक्षक संतोष सिंह, पीआरओ जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed