{"_id":"67607ea449c71e308102f074","slug":"no-lab-equipment-and-chemicals-how-will-the-practical-examinations-be-conducted-bahraich-news-c-98-1-slko1013-124070-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लैब, उपकरण व केमिकल नहीं, कैसे होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लैब, उपकरण व केमिकल नहीं, कैसे होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Tue, 17 Dec 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी होनी है लेकिन कॉलेजों में जो लैब बनी है उनमें उपकरण के साथ केमिकल की भी कमी है। ऐसे में यहां पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं सही से हो पाएगी इसकी चिंता परीक्षार्थियों को हो रही है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की माने तो जिले में कुल 299 राजकीय विद्यालय व 55 वित्तविहीन स्कूल है। इन स्कूलों में महाराज सिंह इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज की लैब ठीक है। इन प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल कराया जा रहा है। वहीं कई राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में भौतिक, रसायन जीव विज्ञान के प्रैक्टिकल करने के शिक्षक नहीं है। कॉलेजों के प्रधानाचार्य शिक्षकों की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग उन्हें शिक्षक नहीं उपलब्ध करा पा रहा है।
फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी का प्रैक्टिकल करने के लिए उपकरण व केमिकल का अभी नहीं उपलब्ध कराया जा सका है। राजकीय इंटर कॉलेज नवाबगंज में प्रयोगशाला नहीं है। जिन स्कूलों में प्रयोगशालाएं मौजूद हैं उसमें से अधिकांश कॉलेजों ने प्रैक्टिकल की शुरुआत नहीं की गई है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के चलते बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षा का शेड्यूल भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के लिए डेट अभी नहीं आई है। जिन स्कूलों की लैब में केमिकल व उपकरण कम है वहां संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन कॉलेज में प्रयोगशालाएं नहीं है वहां भी व्यवस्था की जाएगी।
मनोज कुमार अहिरवार, जिला विद्यालय निरीक्षक