{"_id":"6931de4abc124357a70b8a8a","slug":"new-cross-club-defeated-star-sporting-by-47-runs-bahraich-news-c-98-1-slko1009-140722-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्टार स्पोर्टिंग को न्यू क्रॉस क्लब ने 47 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्टार स्पोर्टिंग को न्यू क्रॉस क्लब ने 47 रन से हराया
Fri, 05 Dec 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में मैच के दाैरान शाॅट मारता बल्लेबाज।- स्रोत : आयोजक
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी द्वारा न्यू क्रॉस क्लब और स्टार स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबले में न्यू क्रॉस क्लब ने स्टार स्पोर्टिंग को 47 रनों से हरा दिया।
टॉस जीतकर न्यू क्रॉस टीम के कप्तान हरीश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 25 ओवर में टीम के खिलाड़ियों ने छह विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। शारिक इकबाल ने 60 और दानिश ने 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। स्टार स्पोर्टिंग की ओर से जीशान, राहुल और देवांश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार स्पोर्टिंग क्लब 24वें ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। विमल सिंह ने 34 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके। न्यू क्रॉस की ओर से मोहम्मद और दानिश खान ने तीन-तीन विकेट लिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दानिश खान को मैन ऑफ द प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन
मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी प्रदीप गुप्ता और आशुतोष कैराती ने व स्कोरर की भूमिका अंश शुक्ला ने निभाई।