फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepali national sentenced to 12 years for charas smuggling.

Bahraich News: चरस तस्करी में नेपाली नागरिक को 12 साल की सजा

Wed, 26 Aug 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nepali national sentenced to 12 years for charas smuggling.
बहराइच। नेपाल से भारत में 2.200 किलोग्राम चरस लाने के मामले में न्यायालय ने मंगलवार को नेपाली नागरिक को 12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह (द्वितीय) ने दोषसिद्ध अभियुक्त अखिल पुन मगर को एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा सुनाते हुए एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार 22 दिसंबर 2023 को रुपईडीहा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत आ रहे संदिग्ध अखिल पुन मगर की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 2.200 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मामले में उसी दिन प्राथमिकी दर्ज हुई। विवेचक उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव ने साक्ष्य और गवाहों के बयान जुटाकर नौ जनवरी 2024 को आरोपपत्र दाखिल किया। न्यायालय ने 17 फरवरी 2026 को आरोप तय किए। सुनवाई पूरी होने पर मंगलवार को अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed