फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   navraatra

मां कात्यायनी की जयकारों से गूंजे देवी मंदिर

Tue, 12 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 12 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
navraatra
नवरात्र के पांचवें दिन मंगलवार को बहराइच शहर के संहारिणी माता मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
मां दुर्गा के षष्टम स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना देवी मंदिरों में मंगलवार को विधि-विधान से हुई। शहर और ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिर मां कात्यायनी की जयकारों से गूंजते रहे। पूजा-अर्चना के लिए पूरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। मरीमाता मंदिर में सबसे अधिक भीड़ दिखी। पूरे दिन हवन कुंड में मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के पांचवेंे दिन मंगलवार को भोर होते ही देवी मंदिर घंटा-घड़ियाल से गूंज उठे। तड़के शुरू हुई मां कात्यायनी की पूजा अर्चना का क्रम पूरे दिन जारी रहा। शहर के संहारिणी माता मंदिर, मरी माता मंदिर, काली माता मंदिर, रामजानकी मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, राणी सती मंदिर, गोंडा रोड स्थित हनुमान मंदिर में विधि विधान से मां कात्यायनी की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने की।
विज्ञापन


जगह-जगह मंदिरों में बधाइयां व भक्ति गीत के कैसेट बजने से माहौल भक्तिमय रहा। शहर के सरयू तट पर स्थित मरीमाता मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए दिन भर आते जाते रहे। यहां मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के छठे स्वरूप की आराधना और साधना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवन कुंड में आहुति भी दी गई। चरदा व बाबागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में स्थित माता चौरी कुटिया, जमोग स्थित दुर्गा मंदिर, दंदौली स्थित दादी सती मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना का उत्साह श्रद्धालुओं में दिखा। पूजन अर्चन के साथ मंदिर परिसर में मुंडन संस्कार भी हुए।


उधर मोहम्मदा समय माता मंदिर में भी श्रद्धालुआें का रेला उमड़ रहा है। दूरदराज के श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। रिसियामोड़ संवाददाता ने बताया कि मंगलवार को नगर के संतोषी माता मंदिर, हनुमान मंदिर, गांवठ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात में हो रही महाआरती में भी देवी भक्त जुट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed