फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Murderers should be hanged

हत्यारों को दी जाए फांसी की सजा

Mon, 21 Oct 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Murderers should be hanged
पयागपुर में कैंडिल मार्च निकालते लोग। - फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। भूपगंज बाजार में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हिंदू नेता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

हिंदू नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ में की गई हत्या का जिले में विरोध लगातार जारी है। हत्या के विरोध में रविवार देर शाम पयागपुर के भूपगंज बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें शामिल लोग कस्बे के दुर्गा पूजा स्थल से होते हुए पीपल चौराहा, बारीपुरवा मोड़ होते हुए ब्लॉक परिसर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम स्मृति स्थल पहुंचे। जहां सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी हरिओम रस्तोगी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर उनको कठोर सजा दी जाय। युवा नेता डॉ. चंदन त्रिपाठी ने कहा कि इस पूरे घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और कोई भी साजिश करने वाला बचने न पाए। सभा को और भी हिंदू नेताओं ने संबोधित किया। सभी लोगों ने एक स्वर से कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। इस मौके पर अजीत शुक्ल, पंकज तिवारी, अनुभव शुक्ल, मोहित शुक्ल, कमलेश पासवान, पंकज सोनी, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed