फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Municipal elections: 94 thousand voters will vote for the first time

निकाय चुनाव : पहली बार वोट डालेंगे 94 हजार मतदाता

Tue, 11 Apr 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 11 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 94 thousand voters will vote for the first time
बहराइच। जिले की चार नवसृजित नगर पंचायतों के 61 वार्डों में पहली बार निकाय के चुनाव होंगे। इन नगर पंचायतों में 94 हजार से अधिक मतदाता पहली बार नगर की सरकार चुनने में अपना योगदान देंगे। ये मतदाता निकाय चुनाव में मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे यहां मतदान का प्रतिशत बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले में अभी तक दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों में चुनाव होते रहे हैं। चार नई नगर पंचायतों में पयागपुर, कैसरगंज, मिहींपुरवा व रूपईडीहा नाम जुड़ जाने से नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। सर्वे कराने के बाद यहां पहली बार गत 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। उस समय चारों नए नगर पंचायतों में 92,230 मतदाताओं की सूची जारी की थी। लेकिन इस दौरान आरक्षण की सूची पर सवाल उठाते हुए न्यायालय ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय ने रोक हटा दी थी। प्रक्रिया के दौरान एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूरा कर नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने को लेकर संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। जिसमें पिछले मतदाताओं की सूची के सापेक्ष 2401 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए थे। अब नवसृजित चार नगर पंचायतों में मौजूदा समय में 94 हजार 631 मतदाता नगर की सरकार चुनने में पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद नए इन निकायों के मतदाता नगर की सरकार चुनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों नगर पंचायतों में मतदाताओं की स्थित
नगर पंचायत- वार्ड - मतदाता
पयागपुर- 15 - 21496
कैसरगंज- 16 - 27395
मिहींपुरवा- 15 - 24253
रूपईडीहा- 15 - 21547
कुल - 61 - 94631
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed