फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mother's love outweighs the leopard's roar

Bahraich News: तेंदुए की दहाड़ पर मां की ममता पड़ी भारी

Fri, 08 Mar 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 08 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mother's love outweighs the leopard's roar
-बेटी को बचाने के लिए डंडा लेकर तेंदुए से भिड़ी मां
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने भी संभाला मोर्चा

मिहींपुरवा/मोतीपुर (बहराइच)। कतनिर्याघाट में बढ़े तेंदुओं की संख्या अब स्थानीय लोगों के जीवन पर भारी पड़ने लगी है। लगातार मानव वन्य जीव संघर्ष के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकतर में लोगों की जान पर बन आ रही है। हाल की चार घटनाओं को देखें तो तेंदुआ बच्चों को सर्वाधिक निशाना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार की घटना में मां ने हौसला दिखाकर बच्ची की जान बचा ली। अदम्य साहस के समक्ष तेंदुए का खौफ टिक नहीं सका। इसमें मां के साथ ही ग्रामीणों का प्रयास भी सराहनीय है। लेकिन यह स्थिति आखिर कब तक। लगातार की घटनाओं से ग्रामीण सहम हैं। उन्हें बराबर बच्चों की चिंता सता रही है। लेकिन वन विभाग की ओर से ठोस पहल नहीं हो सकी है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज में बृहस्पतिवार दोपहर खेत गई 10 वर्षीय रंजना पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बेटी की चीख सुन मां ऊषा तेंदुए से भिड़ गई। इस बीच मां का रौद्र रूप देखकर तेंदुआ पीछे हटा और बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। इससे पहले भी तेंदुए यहां बच्चों पर हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व में भी माता-पिता बने हैं रक्षक
कतनिर्याघाट वन्य जीव प्रभाग में यह कोई पहला मामला नहीं, जब बच्चे की जान बचाने के लिए उनके परिजन ढाल बनकर सामने आए हैं। कुछ माह पूर्व सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा में तेंदुए ने चार वर्षीय अयान पर हमला किया था। उस समय अयान अपनी मां किस्मतुन के पास सो रहा था। बेटे पर हमला होता देख किस्मतुन तेंदुए पर कूद पड़ी थी और बेटे को बचा लिया था। वहीं धर्मापुर रेंज के जलिहा निवासी सलमान पर भी तेंदुए ने हमला किया था। बेटे की चीख सुन पिता कुन्नू लाठी लेकर तेंदुए से भिड़ गया था और संघर्ष कर सलमान की जान बचा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के हमलों में गई जान
-25 फरवरी 2023 को को मोतीपुर रेंज के दौलतपुर लोनियनपुरवा गांव निवासी नंदनी की मौत
-11 अप्रैल 2023 को मोतीपुर रेंज के हंसुलिया निवासी रत्ती देवी की मौत
-22 जून 2023 को ककरहा रेंज के उर्रा कल्लूपुरवा निवासी विनीता देवी की मौत



तेंदुए के हमले में ये हुए घायल
-सूरज कुमार, ग्राम कैलाश नगर ढकिया कतर्नियाघाट रेंज
-जैनुल, ग्राम अयोध्यापुरवा, सुजौली रेंज
-राज कुमारी, विजय प्रताप, दलबिंदर सिंह निवासी ग्राम आजमगढ़पुरवा निशानगाड़ा रेंज
-लल्ली देवी, फकीरपुरी कतर्नियाघाट रेंज
-रामू प्रसाद, झाला मोतीपुर रेंज
-श्रीराम, रेखा, दुलारी, दुबरी सर्वेश, सोहन निवासी ग्राम सीताराम पुरवा कतर्नियाघाट रेंज
-सुहानी, ग्राम सोमईगौढ़ी मोतीपुर रेंज
-सायरा बानो, ग्राम गुलरा बकसहिया मोतीपुर रेंज
-इंद्रू देवी, ग्राम मटेही निशानगाड़ा रेंज
-गिरधरपुरवा निवासी संतोषी व अयान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article