फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Missing teenager found unconscious on embankment

तटबंध पर बेहोश मिला लापता किशोर

Sun, 25 Aug 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager found unconscious on embankment
जरवल (बहराइच)। नासिरगंज निवासी एक किशोर गांव में जन्माष्टमी देखने गया था, लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटा। परिवारीजनों ने दो दिन तक उसकी खोजबीन की। रविवार को किशोर के अचेतावस्था में घाघरा नदी से सटे आदमपुर-रेवली तटबंध के बरवलियाघाट के पास पड़े होने की सूचना मिली। इस पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दहशत के चलते किशोर कुछ भी बोल नहीं पा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मामले छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत नासिरगंज नईबस्ती निवासी रवि (13) पुत्र जगदीश शुक्रवार को जन्माष्टमी का मंचन देखने के लिए गांव में गया, लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने रात 12 बजे तक रवि की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह माता-पिता ने ग्रामीणों के साथ रवि की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इस पर पिता जगदीश ने थाने में तहरीर दी। रविवार को सुबह गांव के लोग नित्यक्रिया के लिए खेत को जा रहे थे। तभी गांव से कुछ दूरी पर आदमपुरी-रेवली तटबंध के बरवलियाघाट बंधे के पास रवि को अचेत अवस्था में पड़ा देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। लेकिन किशोर की हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि किशोर को नशीली दवाइयां खिलाई गई हैं, जिसके कारण वह कुछ बता नहीं पा रहा है।

जांच कर करेंगे कार्रवाई
पिता जगदीश ने अपहरण की आशंका जतायी है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी परिवार बच्चे का इलाज करा रहा है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में अपहरण के मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed