फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mike got electrocuted during Ramayana recitation, middle aged man died

Bahraich News: रामायण पाठ के दौरान माइक में उतरा करंट, अधेड़ की मौत

Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mike got electrocuted during Ramayana recitation, middle aged man died
अचानक माइक बंद होने पर ठीक करने गया था युवक, छूते ही चिपका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खैरीघाट(बहराइच)। रामायण पाठ के दौरान माइक में उतरे करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हाे गई। माइक अचानक बंद हो गया था जिसे ठीक करने वो आगे बढ़ा था लेकिन छूते ही चिपक गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरोत्तमपुर के मजरा मिश्रिनपुरवा निवासी राजेश मिश्रा(45) के घर पर अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। इसी दौरान अचानक माइक बंद हो गया। राजेश उसे ठीक करने गए लेकिन जैसे ही उन्होंने माइक को पकड़ा वो माइक में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने डंडे से उसे माइक से अलग किया और आननफानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी संतोष कुमारी और दो लड़के एवं तीन लड़कियां छोड़ गया है। वहीं राजेश की बड़ी बेटी बड़कई (20) दिव्यांग है और बोल नहीं सकती। वहीं निधी (15), साक्षी(8), बेटा अंकित(18) व शिवम (16) का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed