{"_id":"6749d8c8e5608add7e0187f5","slug":"mega-camp-organized-in-huzurpur-bahraich-news-c-98-1-slko1007-123292-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हुजूरपुर में आयोजित हुआ मेगा शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हुजूरपुर में आयोजित हुआ मेगा शिविर का आयोजन
Fri, 29 Nov 2024 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 29 Nov 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। महिला कल्याण संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए शुक्रवार को हुजूरपुर में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला आयोग की सदस्य अंजु प्रजापति की अध्यक्षता में महिला कल्याण, समाज कल्याण, श्रम व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त रूप मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य ने विभागों की ओर से लगाए गए स्टाॅलों का निरीक्षण किया। बाल विकास पुष्टाहार के स्टाॅल के निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की सदस्य गर्भवती महिलाओं को अन्नप्राशन्न कराया।इस मौके पर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, बाल विकास परियोजना अधिकारी विमल सिंह, एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
............