फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman picking vegetables in field killed in leopard attack

Bahraich News: खेत में सब्जी तोड़ रही महिला पर तेंदुए का हमला, मौत

Fri, 25 Sep 2026 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman picking vegetables in field killed in leopard attack
गड़रियनपुरवा में तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़।
मिहींपुरवा/बिछिया। सुजौली के गड़रियनपुरवा मजरे में बृहस्पतिवार शाम घर के पास सब्जी तोड़ने गई ममता देवी (35) देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और तीन छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद गांव में दहशत के साथ वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे की है। ग्रामीणों के अनुसार ममता देवी शाम के खाने के लिए घर के पास स्थित खेत में सब्जी तोड़ रही थीं। इसी दौरान खेत में पहले से मौजूद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ममता की मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भागकर झाड़ियों में ओझल हो गया।
विज्ञापन

ममता के पति राजेंद्र बाहर मजदूरी करने गए हैं। वह घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करती थीं। उनके तीन बच्चे शिवमंगल (8), टुन्नू (5) और शिवानी (4) हैं। मां की मौत के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सुजौली वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। घटनास्थल के पास पिंजरा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से गांव के आसपास दिख रहा था तेंदुआ
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में दिखाई दे रहा था। उसकी गतिविधियों से ग्रामीण पहले से ही भयभीत थे। गांव निवासी बृजमोहन, मिथलेश, रामखेलावन पाल, मौजीलाल, दीनानाथ और संतोष का आरोप है कि तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद समय रहते उसे पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया। उनका कहना है कि घर के पास हुई घटना ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed