{"_id":"6ab56d4f9e3bee57890b2798","slug":"divya-won-a-silver-medal-at-the-state-level-boxing-competition-bahraich-news-c-98-1-slko1009-157390-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दिव्या ने प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दिव्या ने प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
विज्ञापन
दिव्या वर्मा।
बहराइच। लखनऊ में चल रही प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बहराइच की खिलाड़ी दिव्या वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए 55-56 किलोग्राम भार वर्ग में कई मुकाबले जीतकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से बहराइच के साथ पूरे देवीपाटन मंडल का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है।
क्रीड़ा सचिव विवेक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल से छह खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें एक महिला और पांच पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। दिव्या ने अपने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक हासिल किया।
दिव्या की सफलता पर खेल जगत और जिले के लोगों में खुशी है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक यशवंत सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष व गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह सहित क्रीड़ा समिति के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। खेल पटल सहायक शिवजीत सिंह, राजेश सिंह, अभिनय कुमार, डीके वर्मा और अभिषेक पाठक समेत अन्य लोगों ने दिव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम मैनेजर शिवेंद्र सिंह और कोच अनुराग चौधरी ने भी खिलाड़ी के प्रदर्शन पर खुशी जताई।