फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rain batters ready-to-harvest paddy; crop flattened in the fields.

Bahraich News: तैयार धान पर बारिश की मार, खेतों में बिछी फसल

Fri, 25 Sep 2026 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rain batters ready-to-harvest paddy; crop flattened in the fields.
विशेश्वरगंज इलाके में बारिश व तेज हवाओं से गिरी फसल।
बहराइच/विशेश्वरगंज। तराई में बुधवार आधी रात को तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। जिले के पूर्वी हिस्से पयागपुर, विशेश्वरगंज, खुटेहना और गंगवल क्षेत्र में झमाझम बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की मेहनत और लागत पर संकट खड़ा हो गया है। किसानों को आशंका है कि लगातार बारिश और जलभराव से धान के दाने की गुणवत्ता के साथ पैदावार भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

रात से जिला मुख्यालय पर बूंदाबांदी और रुक रुक कर बौछारें पड़ती रहीं, जबकि ग्रामीण इलाकों में बादल जमकर बरसते रहे। भारी बारिश के चलते विशेश्वरगंज इलाके में शेखापुर, देवरिया, लखनपुर, जलालपुर, मधिनगरा, कुरसहा, पुरैना, खानपुर मल्लोह, हंसराम पुरवा, सेमरौना और सिसहना पंडित पुरवा समेत कई गांवों में धान की फसल प्रभावित हुई है। किसान पंकज मिश्रा, ननकऊ मिश्रा, नान बाबू पाठक, मधई सिंह, सूरज सिंह और विनोद सिंह समेत सैकड़ों किसानों के खेतों में फसल गिर गई है।
विज्ञापन


पकने के कगार पर भी फसल

किसान अखिलेश पाठक ने बताया कि धान की फसल पकने के कगार पर थी। तेज हवा के साथ बारिश होने से पौधे खेत में गिर गए हैं। अब बारिश जारी रही तो फसल को और नुकसान हो सकता है। ब्रजकिशोर पाठक ने बताया कि फसल गिरने से कटाई में भी दिक्कत आएगी। खेत में कंबाइन नहीं चल पाएगी। पानी भरने के कारण दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने की पूरी आशंका है। नागेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि धान की फसल में किसान ने काफी लागत लगाई है। ऐन समय पर बारिश होने से मेहनत की कमाई बुरी तरह प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में किसान क्या करें, क्या न करें

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि जिन खेतों में पानी भरा है, किसान संभव हो तो खेत से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें। गिरी हुई फसल को जल्दबाजी में काटने के बजाय मौसम खुलने और खेत की स्थिति सामान्य होने का इंतजार करें। कटी हुई फसल को खुले में न छोड़ें और मौसम साफ होते ही उसे सुरक्षित स्थान पर सुखाने की व्यवस्था करें। अधिक नमी वाली फसल का भंडारण न करें, इससे दाने खराब होने की आशंका रहती है।
आज भी बारिश के संकेत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि 25 सितंबर तक जिले में बारिश के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में किसानों को सजग रहने की जरूरत है। बृहस्पतिवार को जिले में करीब 44 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
बारिश के बीच बिजली गुल

बुधवार देर शाम शुरू हुई झमाझम बारिश के दौरान रात 11:35 बजे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं ने बिजली के अभाव में मोबाइल चार्ज न होने की बात कहते हुए सीयूजी मोबाइल ऑफ होने की सूचना ग्रुप पर भी प्रसारित की। बिजली न आने से मोबाइल चार्ज करने और पेयजल की व्यवस्था में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

पेड़ों की डालियां विद्युत लाइन पर गिरने से फॉल्ट
विद्युत उपकेंद्र विशेश्वरगंज के जूनियर इंजीनियर आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां विद्युत लाइनों पर गिरने से फॉल्ट हुआ है। 33 हजार वोल्ट की लाइन में आए फॉल्ट को ठीक करने के लिए टीमें लगी हैं। बारिश के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed