फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mayawati-Nasimuddin screams of a single bag: Maurya

मायावती-नसीमुद्दीन एक ही थैली के चट्टे-बट्टे: मौर्य

Sat, 13 May 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 13 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
 Mayawati-Nasimuddin screams of a single bag: Maurya
बहराइच में शनिवार को पत्रकाराें से वार्ता करते कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार को जिले के दौरे पर आए। मौर्य ने निशाना साधते हुए मायावती और नसीमुद्दीन को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे बताया। वहीं सतीश चंद्र मिश्रा पर भी तंज कसा। मौर्य ने कहा मायावती के द्वारा कमाए गए पैसे को फर्जी कंपनियों में निवेश किया गया है। मायावती की सभी फर्जी कंपनियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जिला प्रभारी मंत्री और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए उनको माया की देवी बताया। उन्होंने कहा कि मायावती को नसीमुद्दीन सिद्दीकी पैसे का हिसाब देते थे। लेकिन पैसे के लेन-देन में विवाद के बाद उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जब तक कोई कमाकर मायावती को रकम देता है, तभी तक उनकी नाक का बाल रहता है।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य के विधानसभा चुनाव के दौरान पिछड़ा सम्मेलन में आने पर कुछ फर्जी कंपनियों में पैसे निवेश किए जाने के आरोप पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मायावती द्वारा बनाई गई फर्जी कंपनियों में निवेश की जांच जरूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री मौर्य ने सीधे तौर पर बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पर तंज कसा और कहा कि सूप बोले तो बोले, चलनी क्या बोले, जिसमें बहत्तर छेद। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य ने नसीमुद्दीन की हर बात में सच्चाई होने का भी दावा किया। इस दौरान सांसद सावित्री बाईफुले, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, अक्षयबर लाल गोंड, निशंक त्रिपाठी, गौरव वर्मा, जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed