फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman dies under suspicious circumstances at in-laws' house.

Bahraich News: ससुराल में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Wed, 16 Sep 2026 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances at in-laws' house.
खैरीघाट/शिवपुर। परागी बेली चौक साहार गांव में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी संजू देवी (24) का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व अजय यादव के साथ हुआ था। मृतका के चाचा डल्लापुरवा निवासी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल के लोग संजू को प्रताड़ित करने लगे थे। मंगलवार सुबह संजू ने फोन कर उन्हें बचाने की गुहार लगाई थी। बातचीत के दौरान ही ससुराल वालों ने उसका फोन छीन लिया। इसके बाद कई बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार ने बताया कि अनहोनी की आशंका पर उन्होंने एक परिचित को संजू के घर भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर वह भी ससुराल पहुंचे। वहां संजू के पति, ससुर और सास ने उसके फंदा लगाने की बात बताई। हालांकि, शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed