फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Make standard medicines available at Jan Aushadhi Centre: Dinesh

जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध कराएं मानक दवाएं : दिनेश

Sat, 06 Jun 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Make standard medicines available at Jan Aushadhi Centre: Dinesh
बहराइच मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह।  - स्रोत : विभाग
बहराइच। प्रभारी मंत्री ने शनिवार को महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से फीडबैक लेते हुए अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के टिप्स सुझाए।
विज्ञापन



जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने चिकित्सालय की इमरजेंसी, ओटी, ओपीडी, डेंटल विभाग, आयुष्मान कक्ष, सर्जिकल एवं मनोरोग ओपीडी तथा जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। कोई प्रतिकूल तथ्य सामने न आने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और सभी मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जन औषधि केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मानक गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। वहीं आयुष्मान कक्ष में पहुंचकर पात्रों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री, सीएमएस डॉ. अनूप कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. परवेज, डॉ. ईशान, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पद्मसेन चौधरी, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, सरोज सोनकर, राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



------------

अनुसूचित समाज की बस्ती में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को अनुसूचित समाज की बस्ती में स्थित भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष बबलू चक्रवर्ती के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, विधायक सुभाष त्रिपाठी, राम निवास वर्मा, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभोज में हिस्सा लिया। इसके बाद वार्ड संख्या-एक में अखिलेश यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed