{"_id":"6ac162ab9fe8f6915201bf4d","slug":"listened-to-the-grievances-of-complainants-after-seating-them-on-chairs-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-157911-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फरियादियों को कुर्सी पर बैठाकर सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फरियादियों को कुर्सी पर बैठाकर सुनीं समस्याएं
Sun, 04 Oct 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर में दिव्यांग फरियादी के पास जाकर समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। -संवाद
बहराइच/पयागपुर। संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को त्वरित कार्रवाई और एक नई पहल को लेकर चर्चा में रहा। पयागपुर तहसील में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम राजेश कुमार पांडेय ने की।
जहां पहली बार फरियादियों को कतार में खड़े रहने के बजाय कुर्सियों पर बैठाकर अपनी बारी का इंतजार कराया गया। इस दौरान एक महिला अपनी फरियाद सुनाते हुए रो पड़ी, जिस पर डीएम ने उसके मामले का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने दिव्यांगजन के पास खुद पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं।
समाधान दिवस में बारिश के दौरान पेड़ गिरने से जुड़े विवाद और विद्युत आपूर्ति की शिकायतें अधिक रहीं। डीएम ने इनके निस्तारण के लिए टीमें गठित कर शीघ्र कार्रवाई और प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, साथ ही अनुपस्थित विभागाध्यक्षों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
जिले की छह तहसीलों में कुल 355 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 37 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर में 27 में से दो, पयागपुर में 152 में से 18, मिहींपुरवा में 18 में से दो, नानपारा में 34 में से तीन, कैसरगंज में 72 में से आठ और महसी में 52 में से चार शिकायतों का निस्तारण हुआ। कैसरगंज में एडीएम अरुण कुमार ने सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से सत्यापन जरूर कराया जाए, ताकि उन्हें वास्तविक राहत मिल सके।
-- -- -- -- -- -
दिव्यांग फरियादी के पास खुद पहुंचे डीएम
असईला के दिव्यांग करण कुमार की समस्या सुनने डीएम खुद उनके पास पहुंचे। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को ट्राईसाइकिल और पयागपुर के बीडीओ को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -
आधे घंटे में मिली घरौनी
बेलखरा के सियाराम पाठक की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार से तुरंत कार्रवाई कराकर आधे घंटे में घरौनी दिला दी। वहीं, बालानगर गंगवल के प्राथमिक विद्यालय में सात महीने से खाद्यान्न न मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी और बीएसए को संयुक्त जांच के निर्देश दिए गए तथा दोषी मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया।
-- -- -- -- -- -- -
भावुक होकर रो पड़ीं शिवकुमारी
गोधिना निवासी शिवकुमारी अपनी समस्या बताते हुए रो पड़ीं। पुराने मामले में देरी पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई और विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- --
संपत्ति हड़पने का आरोप
हरदाही की मुन्नी देवी ने जेठानी पर फर्जी वरासत से संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। डीएम ने तहसीलदार को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।