फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks villager sleeping on a cot.

Bahraich News: चारपाई पर सो रहे ग्रामीण पर तेंदुए का हमला

Sat, 19 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 19 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks villager sleeping on a cot.
तेंदुए के हमले में घायल बलिराम।  -स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। टपरा बाजार में शुक्रवार देर रात फूस के मकान के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पहले सिर पर पंजा मारा और फिर जबड़े में दबोचकर करीब 10 मीटर तक घसीटा। ग्रामीण की चीख सुन परिजन व आसपास के लोग दौड़े तो तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर चला गया। घायल ग्रामीण को पीएचसी सुजौली से सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



सुजौली रेंज के टपरा बाजार निवासी बलिराम (37) शुक्रवार रात प्रतिदिन की तरह अपने फूस के कच्चे मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे घात लगाकर पहुंचे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उनके सिर पर पंजा मारा और फिर जबड़े में दबोचकर करीब 10 मीटर तक घसीटा।
विज्ञापन


अचानक हुए हमले से बलिराम की चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। लोगों के शोर और भीड़ देख तेंदुआ बलिराम को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन घायल बलिराम को तत्काल पीएचसी सुजौली ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया। उनके सिर और गले में गहरे जख्म हो गए हैं।


---------------
तीन दिन से आबादी के आसपास दिख रहा तेंदुआ
गांव निवासी सुमिरन और छोटकऊ ने बताया तेंदुआ तीन दिन से इलाके में लगातार दिखाई दे रहा है। आबादी के आसपास उसकी मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गश्त की। वनकर्मियों ने पटाखे दागकर तेंदुए को आबादी से दूर भगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों को रात में अकेले बाहर न निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

---------------
पीड़ित परिवार को पांच हजार की सहायता

सुजौली के वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है, तीन टीमें लगातार तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रख रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से घायल बलिराम के परिजनों को पांच हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई।


---------------
बहराइच में वर्ष 2026 में तेंदुए के हमले के ये हुए शिकार

-18 सितंबर – सुजौली रेंज के सीतारामपुरवा, बाजपुर बनकटी में फूस के घर में सो रही 86 वर्षीय फूलवती को तेंदुआ उठा ले गया। बाद में उनका शव घर के पीछे नाले के पास मिला।

-14 सितंबर – नानपारा रेंज के जूड़ा गांव में छह सितंबर को तीन वर्षीय लाडो पर तेंदुए ने हमला किया था। लखनऊ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

-7 सितंबर – सुजौली के आनंदनगर में रात करीब 10:30 बजे नौ वर्षीय राजवीर पर तेंदुए ने हमला किया। उसकी मौत हो गई।
-31 अगस्त – मोतीपुर रेंज में बरामदे में सो रहे 28 वर्षीय कमलेश पर तेंदुए ने हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

-28 अगस्त – धर्मापुर रेंज के अयोध्यापुरवा में खेत की ओर जाते समय आठ वर्षीय संचित पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी मौत हो गई।
-18 जून – कतर्नियाघाट क्षेत्र के गिरजापुरी में जंगल किनारे मवेशी चराते समय 34 वर्षीय राम आशीष पर तेंदुए ने हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

-29 अप्रैल – मुर्तिहा रेंज के टेढ़वा गांव में 12 वर्षीय रीता को तेंदुआ घर के पास से खींच ले गया। बाद में उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed