{"_id":"6b0890be0798fe0e8d01f4f8","slug":"leopard-attacks-a-motorcyclist-on-his-way-home-left-arm-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160855-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर लौट रहे बाइक सवार पर तेंदुए का हमला, बायां हाथ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर लौट रहे बाइक सवार पर तेंदुए का हमला, बायां हाथ जख्मी
Fri, 27 Nov 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
घायल रामसागर। - स्रोत : विभाग
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार देर शाम घर लौट रहे बाइक सवार युवक को मुर्तिहा-धर्मापुर वन क्षेत्र की सीमा पर तेंदुए ने हमलाकर घायल कर दिया। हमले से युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।
तेंदुए ने उसके बायें हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। युवक की चीख सुनकर राहगीर मदद के लिए दौड़े तो तेंदुआ खेतों की ओर भाग निकला। घायल को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तीन हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत हरखापुर पृथ्वीपुरवा निवासी रामसागर (29) बुधवार शाम करीब 7:30 बजे सेमरहना गांव से बाइक से घर लौट रहे थे। मुर्तिहा-धर्मापुर वन क्षेत्र की सीमा पर बीट संख्या 17 के पास झाड़ियों में बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले से वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। रामसागर पर तेंदुआ झपट पड़ा, उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को निजी वाहन से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। मुर्तिहा के वन क्षेत्राधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। पीड़ित परिवार को तीन हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है। अंधेरा होने के बाद अकेले आवागमन न करने की ग्रामीणों से अपील की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
दो मिनट तक तेंदुए से किया संघर्ष
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रामसागर ने बताया कि बाइक से गिरते ही तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। उन्होंने शोर मचाते हुए तेंदुए का मुकाबला किया और खुद को बचाने के लिए संघर्ष करते रहे। करीब दो मिनट तक तेंदुए से जूझते रहे। इसी बीच आसपास से गुजर रहे राहगीर टॉर्च लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों की आहट और शोर सुनकर तेंदुआ उन्हें छोड़कर खेतों की ओर भाग गया।