फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attack, farmer saved his life by struggling, condition critical

Bahraich News: तेंदुए का हमला, किसान ने संघर्ष कर बचाई जान, हालत गंभीर

Sat, 04 May 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 04 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack, farmer saved his life by struggling, condition critical
कतर्नियाघाट के सेमरीघटही में तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।  - फोटो : वन विभाग
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा वन रेंज की बीट-21 में शुक्रवार की सुबह भूसा लेने गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान किसान हांका लगाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। किसान का संघर्ष देख तेंदुआ जंगल में भाग गया। हालांकि किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

मूर्तिहा वन रेंज के ग्राम पंचायत सेमरी घटही निवासी दयाशंकर (38) शुक्रवार की सुबह जंगल किनारे स्थित खेत से गेहूं का भूसा लेने गए थे। वह भूसा उठा ही रहे थे की जंगल से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह सहम गए, लेकिन साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से भिड़ गए। किसान ने डटकर तेंदुए से मुकाबला कर उसे जंगल में जाने को मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान के परिजनों ने तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग की सेमरी घटही चौकी पर दी। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने सेमरी घटही में प्राथमिक उपचार कराकर एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

विभाग ने दी 3,000 रुपये की फौरी मदद
डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिवशंकर ने बताया कि घटना की सूचना पर घायल किसान का उपचार के लिए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती करवाते हुए 3000 की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी ले रही बालिका पर तेंदुए का हमला, जिला अस्पताल रेफर

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटे गांव में बाघ और तेंदुओं की आमद काफी बढ़ गई है। धर्मापुर रेंज के धर्मापुर गांव निवासी श्रद्धा (8) पुत्री सुखी राम शुक्रवार रात को 8:00 बजे घर के सामने लगे नल पर पानी भर रही थी। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने हांका लगाया। तब तेंदुआ बालिका को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। बालिका को वन विभाग के साथ डब्लूटीआई टीम के श्रुति चौहान की टीम एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
लगातार दस्तक दे रहा तेंदुआ, लगाया गया पिंजरा

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज धर्मापुर रेंज के ग्राम पंचायत धर्मापुर के मजरा जलिहा शमा (08) को बीते तीन दिन पूर्व आंगन से तेंदुआ उठा ले गया था। जहां उसने बालिका को निवाला बनाया था और शेष शव छोड़ कर चला गया था। घटना के बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया था। लेकिन हमले के बाद से लगातार तेंदुआ घटनास्थल पर दस्तक दे रहा है।

ग्रामीण वसीम ने बताया कि हमारे दरवाजे पर रात 10:00 बजे तेंदुआ दिखा था। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन रेंज अधिकारी मोबिन आरिफ ने बताया की ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों को भेजकर हांका लगवाया गया है। जंगल का किनारा है, वहीं लोगों ने खेत में मक्का बो रखा है। जो काफी बड़े हो चुके हैं। उसमें छुपने का स्थान है। लोगों को जागरूक किया गया है। पटाखे दगाकर उसे भगाया जाएगा। डीएफओ कतर्नियाघाट बी रविशंकर का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा व कैमरे लगाए गए हैं। ताकि उसके मूवमेंट की जानकारी मिलती रहे। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed