फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   last rites took place after dm and sp arrived with pm report of victim in lakhimpur khiri incident

लखीमपुर खीरी : दलजीत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर पहुंचे डीएम-एसपी तब हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 05 Oct 2021 09:38 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, नानपारा (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, नानपारा (बहराइच) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 05 Oct 2021 09:38 PM IST
सार

दलजीत के परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार नहीं करने की सूचना मिलने पर बहराइच के डीएम और एसपी ने आकर उन्हें समझाया तब जाकर वे अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।

विज्ञापन
last rites took place after dm and sp arrived with pm report of victim in lakhimpur khiri incident
लखीमपुर खीरी लेटेस्ट न्यूज़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर हिंसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने से परिवार नाराज था। परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही डीएम व एसपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक किसान के घर लेकर पहुंचे और परिजनों को सौंपी। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


लगभग तीन घंटे की गहमागहमी के बाद परिजनों ने नम आंखों से मृतक का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान लोगों का सैलाब उमड़ा रहा। सभी की आंखों से आंसू गिरते रहे। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बंजारन टांड़ा गांव निवासी दलजीत सिंह लखीमपुर खीरी किसान आंदोलन में गए थे। वहां हुई हिंसा में दलजीत सिंह की मौत हो गई थी। रविवार देर शाम दलजीत का शव घर पहुंचा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में उमड़ा लोगों का हुजूम
अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह करने की सहमति बनी, लेकिन मंगलवार दोपहर तक परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली जिससे आक्रोश पनप उठा। लोगों ने अंतिम संस्कार न करने की बात कही। यह जानकारी मिलते ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी सुजाता सिंह पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर मृतक के गांव पहुंचे और परिजनों को समझाते हुए रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट की जांच परिजनों ने अपने स्तर से कराई। लगभग आधे घंटे बाद वे अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। दलजीत के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी की आंखें नम थीं। 

छावनी में तब्दील रहा गांव
मृतक किसान दलजीत सिंह का गांव छावनी में तब्दील रहा। किसान का शव आने के बाद लोगों का तांता लगा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की फोर्स तैनात रही। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार भी कमान संभाले रहे। आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही। 
दोपहर तक चली गहमागहमी शाम को अंतिम संस्कार के बाद शांत हो गई। मृतक किसान के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। हर किसी ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान मृतक की पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वे बार-बार बेहोश हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed