फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Karwa Chauth: Offer prayers to the moon and pray for long life of husband

करवा चौथ : चांद को दिया अर्घ्य, मांगी पति की लंबी उम्र

Sat, 11 Oct 2025 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Offer prayers to the moon and pray for long life of husband
बहराइच के सिविल लाइन में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं सुहागिनें। - फोटो : बहराइच के सिविल लाइन में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं सुहागिनें।
बहराइच। अखंड सुहाग की कामना के लिए सुहागिनों ने करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाया। इस मौके पर सुहागिनों ने देर शाम गौरी गणेश की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर निर्जल व्रत तोड़ा। इस पर्व को लेकर बाजार से लेकर घर के आंगन व छतों तक काफी रौनक रही।
विज्ञापन

करवा चौथ को लेकर बाजारों में पिछले एक सप्ताह से रंग-बिरंगे करवे तथा सुहाग के सामानों की बिक्री तेज हो गई थी। शुक्रवार को सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारी शुरू हो गई। नए चावल और नए उड़द से विशेष प्रकार के व्यंजन बनाए गए। सुहागिनों ने 16 श्रृंगार करके गौरी गणेश की पूजा कर अमित और अखंड सुहाग की सामना की। पूजा के दौरान पौराणिक कथाएं भी सुनाई गई जिसमें इस व्रत के महत्व को बताया गया। इसके बाद चंद्र दर्शन कर चंद्रमा को अर्घ्य दिए जाने के बाद चलनी से पति का दर्शन कर दिनभर रहने वाला निर्जला व्रत तोड़ा। इस पर्व की पौराणिक मान्यता है। वैदिक युग से पर्व को मनाने की परंपरा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed