फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jaitoon Begum elected unopposed as head

जैतून बेगम निर्विरोध निर्वाचित हुईं प्रधान

Fri, 09 Oct 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Jaitoon Begum elected unopposed as head
बाबागंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत करीम गांव की प्रधान के निधन के बाद विकास कार्य ठप हो गए थे। इस पर ग्राम पंचायत सदस्यों के बीच गुरुवार को प्रधान का चुनाव कराया गया। इसमें जैतून बेगम को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत करीम गांव की प्रधान का 21 अगस्त को निधन हो गया था। इसके बाद से गांव में विकास कार्य ठप हो गए थे। इसे देखते हुए गुरुवार को ग्राम पंचायत के सदस्यों के बीच ग्राम प्रधान का चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेंद्र सिंह मौजूद रहे। चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत के 13 सदस्यों के सापेक्ष नौ सदस्य उपस्थित हुए। सभी ने सर्वसम्मति से वार्ड नंबर 11 की सदस्य जैतून बेगम के नाम पर सहमति जतायी। इस पर उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। किसी और सदस्य के नामांकन न कराने पर चुनाव अधिकारी ने जैतून के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। इस दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed