{"_id":"6a36eabdd28e11856e0dad5d","slug":"issue-of-400-voters-names-being-struck-off-the-list-in-bhaku-echoes-loudly-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-151688-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भाकू के चार सौ वोटरों के नाम सूची से कटने का मामला गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भाकू के चार सौ वोटरों के नाम सूची से कटने का मामला गूंजा
Sun, 21 Jun 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। - स्रोत : विभाग
बहराइच/मिहींपुरवा। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अडगोडवा (भाकू) से करीब 400 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नदारद होने का मामला प्रमुखता से उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और कटे हुए नाम फिर से जोड़े जाने के साथ पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्राम अडगोडवा निवासी जानकी प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वे वर्षों से गांव में निवास कर रहे हैं और लगातार मतदान भी करते आ रहे हैं। वर्ष 2025 की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में उनके नाम दर्ज थे, लेकिन वर्ष 2026 की सूची जारी होने पर करीब 400 लोगों के नाम अचानक नदारद हो गए।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह किसी साजिश का परिणाम हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों को चिह्नित करने और कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
डीएम ने बांटे योजनाओं के स्वीकृति पत्र
तहसील सदर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। मिशन शक्ति-2026 और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं प्रतिभा शर्मा और दिपांशी पटेल को सात-सात हजार रुपये की सहायता राशि के स्वीकृतिपत्र प्रदान किए गए। वहीं निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत रेशमा बेगम और नौशाबा को प्रथम तिमाही की तीन-तीन हजार रुपये की धनराशि के स्वीकृतिपत्र वितरित किए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि विभागीय स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान डीएम और एसपी ने गर्भवती महिलाओं निशी और शहनाज की गोद भराई कराई तथा प्रिशा नामक बच्ची का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया।
-- -- -- -- -- -
महसी में सबसे अधिक 77 शिकायतें आईं
संपूर्ण समाधान दिवस में इस बार तहसील महसी में सर्वाधिक 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील सदर में 65 में से सात, मिहींपुरवा में 52 में से दो, कैसरगंज में 50 में से चार, पयागपुर में 65 में से छह तथा नानपारा में प्राप्त 48 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थनापत्रों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।