{"_id":"66159a4e8b924ded8104ffc8","slug":"hundreds-of-acres-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-due-to-fire-bahraich-news-c-104-1-slko1050-104383-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आग लगने से सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आग लगने से सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख
Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के रामपुर भागड़ व गनेशपुर भागड़ के खेतों में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से 120 किसानों के करीब 625 बीघे खेत आग की चपेट में आ गए। इससे ठंडल समेत सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। क्षति का आकलन किया जा रहा है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र का रामपुर भागड़ व गणेशपुर भागड़ आपस में मिला हुआ है। जहां अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों को जानकारी होती और लोग मौके पर पहुंचते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।
इसकी चपेट में आने से डिलवा निवासी राम चंद्र मौर्य के 30 बीघे, भवनियापुर निवासी तेजराम यादव व धनीराम यादव के 40 बीघे, दुर्गापुरवा निवासी परिक्रमा के 12 बीघे, मनीराम के नौ बीघे, गनेशपुर निवासी राम दुलारे के 27 बीघे, लालबोझा निवासी गोली के 10 बीघे, भुशैली के 12 बीघे, गनेशपुर निवासी कृपाराम के पांच बीघे, जमुनहा बाजार निवासी मनोज गुप्ता के 14 बीघे, सुभाष के 14 बीघे, बरगदहा निवासी भगोले के 30 बीघे, रमेशर के पांच बीघे, राम उदित के दो बीघे सहित 120 किसानों के खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग को बेकाबू देख ग्रामीणों की सूचना पर दमकमलकर्मियों के साथ पहुंचे एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय, सीओ सतीश कुमार शर्मा व नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को काबू किया।
विज्ञापन
लाला मड़ई गांव के पास पांच बीघे फसल जली: जमुनहा तहसील के ही हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम रामपुर बस्ती निवासी खलील, अजीम व बहादुर के लाला मड़ई गांव के पास स्थित खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से तीनों किसानों की करीब पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।