फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   holi celebration in shrawasti

अबीर-गुलाल संग गुझिया खिला किया मुंह मीठा

Thu, 24 Mar 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Thu, 24 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in shrawasti
भिनगा नगर में होली खेलने के दौरान मटकी फोड़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
श्रावस्ती। होली के रंग में बुधवार व गुरुवार को समूचा जिला रंगीन बना रहा। दोनों दिन अलग अलग क्षेत्रों में सुबह शुरु होने वाले होली का रंग दोपहर बाद तक उड़ता रहा। जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न होने के कारण गुझियां की मिठास अंत तक बरकरार रही।  
विज्ञापन


होली का हुड़दंग भिनगा में बुधवार सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया था। राजर्षि ठाकुरद्वारा पर एक-एक कर लोग आते रहे। कुछ देर बाद होली खेलने वालों का कारवां बढ़ता ही गया। होली का जुलूस नई बाजार से होता हुआ ईदगाह तिराहा पहुंचा तो होलीकोत्सव कमेटी ने जुलुस को तिराहे पर ही रोक दिया।
विज्ञापन


यहां करीब आधे घंटे तक होलियारों ने जम कर गुलाल उड़ाए। यहां से कारवां फिर डीजे की धुनों पर थिरकता हुआ आगे बढ़ गया। हर दस कदम पर होलियारे डीजे की धुनों पर नाचते दिखे। वहीं इकौना में गुरुवार को होलियारों ने डीजे की धुनों पर खूब गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले भर में बुधवार व गुरुवार दोपहर तक रंगों की बौछार के कारण अघोषित बंदी जैसा माहौल रहा। जिले में कहीं कोई अप्रिय घटना न होने के कारण गुझिए की मिठास दूसरे दिन भी बरकरार रही।

जोनल, सेक्टर व स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट रहे तैनात

होली के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए भिनगा व जमुनहा तहसील क्षेत्र में बुधवार व इकौना क्षेत्र में गुरुवार को चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। भिनगा नगर व जमुनहा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ पीएसी व होमगार्ड के जवानों को लगाया गया था। इसके साथ ही थानावार जोनल, सेक्टर व गांव वार स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे।


अफसरों ने दिया धन्यवाद

जिले में बुधवार व गुरुवार को शांति पूर्ण ढंग से होली का त्यौहार संपन्न हुआ। इस पर डीएम आर विक्रम सिंह व एसपी हेमंत कुटियाल ने आम नागरिकों, होली समितियों, ड्यूटी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed