फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Health facilities will get wings, hope raised from budget

स्वास्थ्य सुविधाओं को लगेंगे पंख, बजट से जगी उम्मीद

Mon, 01 Feb 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Health facilities will get wings, hope raised from budget
बजट वाली खबर- बहराइच में स्थित मेडिकल कॉलेज। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सरकार के आम बजट में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना के लिए बजट दिया गया है। जबकि शहरी क्षेत्र में जल जीवन मिशन और किसानों के लिए एमएसपी में बदलाव करते हुए लागत का डेढ़ गुना देने की बात सरकार ने कही है। साथ ही एक हजार ई-मंडिया खोलने से तराई क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ होगा। स्वास्थ्य योजनाओं से तराई को निर्मल और स्वस्थ बनाने की पहल सरकार का सराहनीय कदम बता रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से सोमवार सुबह आम बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा। पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना के लिए सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस योजना से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पंख लगेगा। साथ ही स्वास्थ्य और बेहतर होने की उम्मीद है। इसको लेकर चिकित्सकों के साथ अधिकारियों ने भी हर्ष जताया है। इसके अलावा सरकार ने बजट में शहरी क्षेत्र के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस योजना से स्वच्छ जल मिल सकेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि अमृत पेयजल योजना से जिले में 60 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य चल रहा है। इसका लाभ भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। इस पर जिले भर में काम चल रहा है। सरकार ने बजट में किसानों के लिए एमएसपी में बदलाव किया है। सरकार ने एमएसपी का डेढ़ गुना मूल्य किसानों को देने की बात कही है। साथ ही देश भर में एक हजार ई-मंडिया खोलने की बात कही है। इसको लेकर किसानों में हर्ष है। साथ ही खेती-किसानी व व्यवसाय के लिए 16.5 करोड़ रुपये का ऋण भी दिया जाएगा। इसको लेकर किसानों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना से बदलेगी व्यवस्था
सरकार ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बजट पास किया है। सरकार द्वारा पास किए गए बजट में सभी के हितों का ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना से तराईवासियों की तस्वीर बदलेगी। साथ ही इलाज में सुविधा मिलेगी। -डॉ. सोमनाथ मौर्या, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ
स्वास्थ्य सेवाओं का रखा ध्यान
केंद्र सरकार द्वारा बजट काफी अच्छा पास किया गया है। स्वास्थ्य योजना के लिए कोरोना कॉल के बाद काफी धन दिया है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी। साथ ही जिलेवासियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। बजट में चिकित्सा क्षेत्र को भी अहमियत दी गई है। -डॉ. केके वर्मा, मेडिकल कॉलेज

ई-मंडियों से किसानों को मिलेगी सहूलियत
जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला अग्रवाल निवासी महिला किसान रोमा और सुनीता केंद्र सरकार के बजट से खुश दिखीं। उन्होंने कहा कि ई-मंडियां खुलने से किसानों को अपनी उपज बिक्री करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही लागत का डेढ़ गुना एमएसपी से होने वाले बदलाव भी किसानों के हित में हैं। महिला किसानों ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखकर बजट पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed