{"_id":"5e4984a28ebc3ee5f857ce3a","slug":"government-inter-college-to-be-built-in-khairabazar-from-4-18-crore-bahraich-news-lko508908938","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.18 करोड़ से खैराबाजार में बनेगा राजकीय इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.18 करोड़ से खैराबाजार में बनेगा राजकीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
बहराइच के तेजवापुर के खैरा बाजार में बन रहा राजकीय इंटर कालेज।
- फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े खैरा बाजार में राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए शासन ने 4.18 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम ने विद्यालय का निर्माण शुरू करा दिया है। विद्यालय में कमरों के अलावा प्रधानाचार्य आवास, साइंस लैब, लाइब्रेरी व खेल मैदान का निर्माण होगा। इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य मार्च 2021 में पूरा हो जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज बनने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को जूनियर के बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
महसी तहसील शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा है। तहसील क्षेत्र बाढ़ व कटान प्रभावित भी है, जिससे इस क्षेत्र के युवा जूनियर विद्यालय की शिक्षा ग्रहण करने के बाद घर बैठ जाते हैं, लेकिन अब इस समस्या से गरीब तबके के छात्र-छात्राओं को निजात मिलेगी। तहसील के तेजवापुर विकास खंड अंतर्गत खैरा बाजार में शासन ने राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि खैरा बाजार में राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए शासन ने करीब चार करोड़ 18 लाख रुपये भेज दिए हैं। बजट कार्यदायी संस्था यूपी यूपी राजकीय निर्माण निगम के खाते में भेज दिया है। कार्यदायी संस्था ने इंटर कॉलेज का निर्माण शुरू करा दिया है। कॉलेज का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के बालक व बालिकाओं को हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बच्चे आसानी से क्षेत्र में ही इंटर की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। सबसे अधिक सहूलियत कमजोर वर्ग के लोगों के बच्चों को होगी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि खैरा बाजार में इंटर की शिक्षा के लिए बालिकाएं इधर-उधर भटकती थीं। कमजोर वर्ग की बालिकाएं शिक्षा नहीं ग्रहण कर पा रही हैं। इंटर कॉलेज का निर्माण होने से बालिकाओं को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डीआईओएस ने बताया कि इंटर कॉलेज के साथ बालक व बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग प्रसाधन का निर्माण भी कराया जाएगा। इंटर कॉलेज का निर्माण पूरा होने से गरीबों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इंटर कॉलेज भवन के साथ 12 कमरे, पांच साइंस लैब, लाइब्रेरी, खेल भवन, प्रधानाचार्य ऑफिस के साथ चार कमरे एनसीसी छात्रों के लिए बनेंगे।
वर्ष 2021 तक पूरा होगा निर्माण
तेजवापुर विकास खंड के खैरा बाजार में इंटर कॉलेज निर्माण के लिए शासन ने कार्यदायी संस्था के खाते में चार करोड़ 18 लाख 11 हजार रुपये भेज दिए हैं। निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था को मार्च 2021 में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
- राजेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओएस