फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Goods made in the village will be sold in the village itself

गांव में बने सामान की गांव में ही होगी बिक्री

Thu, 25 Feb 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Goods made in the village will be sold in the village itself
उर्रा (बहराइच)। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं की ओर से खड़िया गांव में साप्ताहिक बाजार का संचालन शुरू किया गया है। जिसका उद्घाटन वीडियो ने किया। इस दौरान वीडियो ने कहा कि अब गांव में बने उत्पाद की बिक्री गांव में ही हो सकेगी। इससे महिलाएं स्वावलंबी बनने के साथ अन्य को रोजगार दे सकेंगी।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़िया में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) की महिलाओं की ओर से साप्ताहिक बाजार लगाया गया। सप्ताहित बाजार का उद्घाटन ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने किया। ब्लॉक मेंटर शीजा और एफसी ऐश्वर्या ने बताया कि सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत महिलाओं द्वारा बाजार लगाया गया।
विज्ञापन

अब गांव में उत्पादित सब्जियों के अलावा फल और अन्य सामान की बिक्री महिलाएं आसानी से करेंगे। ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी और रोजगार परक बनाने के लिए चलायी जा रही योजना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार को बाजार का आयोजन होगा। इस दौरान मिशन की अनीता, रोशनी, रीता और गुलाबी समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed