फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   God protects ATMs in cities and rural areas

शहर और ग्रामीण इलाकों के एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे

Tue, 18 Jul 2017 10:30 PM IST
बहराइच
बहराइच Updated Tue, 18 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
God protects ATMs in cities and rural areas
अस्पातल चौराहे के पास लगे एटीएम से रुपया निकालने के लिए खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
जिले के शहर और ग्रामीण अंचलों में विभिन्न बैंकों के 88 एटीएम स्थापित हैं लेकिन उनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है। कैश वैन भी बिना पुख्ता सुरक्षा के फर्राटा भरती है। एटीएम पर पैसा निकालते समय लूट की वारदातें भी अब जिले मेें होने लगी हैं। पयागपुरमें सोमवार को एक महिला का 20 हजार लूट लिया गया। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


बहराइच जनपद में पंजाब नेशनल बैंक के चार, इलाहाबाद बैंक के दस, स्टेट बैंक के 12, इंडियन बैंक के दो, यूनियन बैंक के चार, एचडीएफसी के दस और एक्सिस बैंक के 12 समेत अन्य बैंकों के कुल 88 एटीएम संचालित हो रहे हैं। इन एटीएम में पैसा डालने के लिए बैंकों की ओर से एजेंसियों को नामित कर रखा गया है।
विज्ञापन


नामित एजेंसियों की कैशवैन प्रतिदिन या दो दिन में एक बार पैसा डालने एटीएम आती है। इन कैशवैन के साथ महज एक से दो सुरक्षा गार्ड ही रहते हैं। जिसके चलते कैशवैन की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते रहे हैं। वहीं एटीएम पर भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं रहते हैं। जिससे एटीएम की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है। कई बार एटीएम से पैसे निकालने के बाद लूट की वारदातें सामने आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed