फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Goat sold for sacrifice for up to 35 thousand rupees

Bahraich News: कुर्बानी के लिए 35 हजार तक बिका बकरा

Sat, 07 Jun 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Goat sold for sacrifice for up to 35 thousand rupees
बहराइच के काजीपुरा में बकरे की खरीदारी करते लोग।
बहराइच। बकरीद का त्योहार को शनिवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार को बकरीद को लेकर बाजारों में विशेष चहल पहल दिखी। कुर्बानी के बकरों की खरीदारी के लिए बकरा मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां शहर की अलग-अलग बकरा मंडियों में जगहों पर व्यापारी बाजार में बिक्री के लिए बकरा लेकर पहुंचे। देर शाम तक सबसे महंगा बकरा 35 हजार रुपये में बिका। सबसे कम मूल्य पर आठ हजार रुपये तक के बकरे बिके।
विज्ञापन

शहर के काजीपुरा, छोटी तकिया, सलारगंज, दरगाह, चांदपुरा, नाजिरपुरा व अकबरपुरा में बकरा विक्रेता घूम-घूम कर बकरा बिक्री करते हुए नजर आए। काजीपुरा में लगी मंडी के व्यापारी नौमान ने बताया कि शुक्रवार को मंडी में बकरा आठ हजार से लेकर 20,000 रुपये तक में बिका। इसी के साथ ही छोटी तकिया के पास भी बकरा व्यवसायियों का जमावड़ा लगा रहा। व्यापारी शोएब ने बताया कि यहां सुबह से ही भीड़ है। जहां बकरा दस हजार से लेकर 35 हजार रुपये तक में बिका है। इसके अलावा बड़ीहाट, नाजिरपुरा, बशीरगंज, छावनी, मंसूरगंज, अकबरपुरा तथा ढपालीपुरवा आदि जगहों पर फुटकर विक्रेताओं ने घूम-घूम कर बकरा बेचा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बड़ी हाट निवासी कमाल नजीब ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बकरों के मूल्य में काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष पांच हजार रुपये तक बकरे मिल जाते थे। छोटी बाजार निवासी शारिक रईस ने बताया कि पूर्व में छोटी तकिया के हाते में लगने वाली बकरा मंडी में हर तरह के बकरे बिक्री के लिए आते थे। इस बार स्थायी मंडी की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 से 20 हजार रही घंटी वाले बकरों की कीमत

पशु व्यापारी हुसैन ने बताया कि बकरा बाजार में गले में लटक रही घंटी वाले बकरों की मांग अधिक है। ये बकरे सुंदर माने जाते हैं। इनकी कीमत 12000 से 20000 रुपये तक है। इसी के साथ ही बाबरी बकरों की भी मांग अधिक रही। ये बकरे बड़े और ऊंची नस्ल के होते हैं। खरीदारों में जमनापारी बकरे की भी मांग रही। ये बकरे बड़े और ऊंचे होते हैं और इनके कान बड़े होने की वजह से अलग माने जाते हैं। ये 15000 से 25000 तक में बिके।



मस्जिदों में निर्धारित समय पर होगी नमाज
बहराइच/ नवाबगंज। जिले में इदुल अजहा का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए सभी मस्जिदों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इदुल अजहा की नमाज के लिए शहर के ईदगाह से लेकर जामा मस्जिद, काली मस्जिद, मस्जिद अलावल खां, शीशेवाली मस्जिद, गोल मस्जिद, नानपारा वाली मस्जिद, मोती मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाजियों के लिए छाजन से लेकर वुजु तक के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नमाजियों की संख्या को देखते हुए उनके लिए जगह की व्यवस्था की जा रही है।
नवाबगंज में भी ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने से पहले ईदगाह की सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य पूरा कर लिया गया है। कस्बे में स्थित मरकजी ईदगाह, हज्जिन मस्जिद जामा मस्जिद की सफाई व्यवस्था जिम्मेदारों ने पूरी कर ली है। शनिवार को मरकजी ईदगाह में सुबह नौ बजे, जामा मस्जिद में 5:40 मिनट पर, हज्जिन मस्जिद में छह बजे ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी जाएगी। मरकजी हज्जिन मस्जिद के प्रबंधक हाजी लुत्फुर रहमान अंसारी ने बताया कि मरकजी ईदगाह में सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। हज्जिन मस्जिद में पेश इमाम हाफिज वासित, जामा मस्जिद में पेश इमाम हाफिज अम्मार नूरी, मरकजी ईदगाह में इमामे ईदैन कारी अदीबुर रहमान नमाज अदा कराएंगे।


आईजी ने लिया सुरक्षा का जायजा

बहराइच। बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को आईजी अमित पाठक बहराइच पहुंचे और एसपी रामनयन सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक की। बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद उन्होंंने एसपी व पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। आईजी ने पीपल तिराहा से शहर की मुख्य बाजार होते हुए घंटाघर तक भ्रमण किया। इस दौरान मुस्लिम धर्म गुरुओं, व्यापारियों व संभ्रांत लोगों के साथ बातचीत की और उनके सुझाव लिए। आईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। साथ ही रिक्रूटों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। आईजी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed