{"_id":"689263970ac623601302e9e5","slug":"girls-will-become-physically-mentally-and-culturally-strong-bahraich-news-c-98-1-brp1009-134747-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शारीरिक, मानसिक व सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शारीरिक, मानसिक व सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनेंगी छात्राएं
Wed, 06 Aug 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
नानपारा के गुलालपुरवा में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय। -संवाद
बहराइच। जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राएं अब न सिर्फ पढ़ेंगी, बल्कि फिटनेस और संगीत के जरिये खुद को शारीरिक, मानसिक व सांस्कृतिक रूप से सशक्त भी बना सकेंगी। शासन की पहल पर इन विद्यालयों में ओपन जिम की स्थापना और वाद्य यंत्रों की खरीद पर 41.25 लाख खर्च किए जाएंगे। शासन ने इस बजट को हरी झंडी दे दी है।
जिले में 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय स्थापित हैं। इनमें पढ़ने वाली छात्राओं को अब शिक्षा के साथ-साथ फिटनेस और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी लाभ मिलेगा। शासन के निर्देश पर जिले के प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय में दो लाख रुपये की लागत से ओपन जिम की स्थापना की जाएगी।
इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय को 75 हजार रुपये के वाद्ययंत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन
प्रत्येक विद्यालय में बनने वाले ओपन जिम से छात्राओं को व्यायाम, योग और बॉडी फिटनेस जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे बालिकाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगी और उनमें आत्मबल का भी विकास होगा। वहीं, वाद्ययंत्रों की मदद से छात्राएं गायन, वादन और नृत्य जैसी गतिविधियों में भागीदारी कर अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि यह योजना बालिकाओं के व्यक्तित्व को मजबूती देने की दिशा में काम करेगी। जिम और वाद्ययंत्रों की उपलब्धता से ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राओं को भी वो अवसर मिल सकेंगे, जो अब तक केवल शहरी स्कूलों तक सीमित थे।
उन्होंने कहा कि अब कस्तूरबा विद्यालय सिर्फ शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि बालिकाओं की शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं के संवर्धन का केंद्र भी बनेंगे।
छात्राओं के मिलेंगे ये लाभ
- हर कस्तूरबा विद्यालय में होगी ओपन जिम की सुविधा।
- हर विद्यालय में वाद्ययंत्रों की होगी उपलब्धता।
- बालिकाओं को फिटनेस, योग, संगीत और नृत्य का मिलेगा समग्र मंच।
- शासन की पहल से शारीरिक और रचनात्मक विकास को मिलेगा बढ़ावा।