{"_id":"64a2fe3e8c8d11dce901f0a4","slug":"girlfriends-parents-arrested-for-murder-bahraich-news-c-13-1-318458-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हत्या में प्रेमिका के माता-पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हत्या में प्रेमिका के माता-पिता गिरफ्तार
Mon, 03 Jul 2023 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत हेमरिया में दो दिन पूर्व प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता व दो भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। प्रेमिका के माता-पिता को मरी माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत हेमरिया के मजरा एकडला निवासी इकबाल शुक्रवार रात प्रेमिका से मिलने गया था। वहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया था। सुबह प्रेमिका के घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में इकबाल का शव फंदे से लटकता मिला था।
सोमवार को पुलिस ने प्रेमिका के पिता सलीम उर्फ भुस्सी, मां खलीकुन उर्फ मेसरुम और उसके दो भाइयों मेराज उर्फ कालिया व शमीम उर्फ छंगा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सलीम व खलीकुन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या कर शव लटकाने की बात स्वीकार की है। मेराज व शमीम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।