फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl injured in Monkey attack

बंदर के हमले में बालिका घायल

Mon, 04 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 04 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Girl injured in Monkey attack
बंदर के हमले में घायल बालिका - फोटो : अमर उजाला
खैरहनिया गांव में पखवारे भर से बंदरों का उत्पात है। सोमवार को बंदरों के झुंड ने घर के बाहर खेल रही एक बालिका पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बंदर को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसके पूर्व भी आधा दर्जन बच्चे बंदरों के हमले में घायल हुए हैं। सूचना वन विभाग को दी गई है। लेकिन अब तक बंदरों के उत्पात पर अंकुश लगाने की कोशिश नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


बहराइच वन प्रभाग के रुपईडीहा और अब्दुल्लागंज रेंज परिक्षेत्र में बीते पखवारे भर से बंदर उत्पात मचा रहे हैं। खेतों में खड़ी फसल को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं। घर में घुसकर खाद्य, पदार्थ को बर्बाद करने के साथ ही कपड़े व अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाते हैं। सोमवार सुबह खैरहनिया गांव निवासी नेहा (7) पुत्री अवधेश घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान बंदरों का झुंड पहुंच गया। झुंड ने बालिका पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके चेहरे, पीठ और पेट में काफी चोटे आई हैं।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि चार दिन पूर्व भी बंदरों ने गांव निवासी 10 वर्षीय रेशमा, दो वर्षीय हनीफ, रूबी, तुफैल (5), नाजिमा (2), अंश (2), अनिल (65), सुदामा (25) भी घायल हो चुके हैं। सभी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी मुन्ना, परशुराम आदि ने बताया कि बंदरों के उत्पात के मामले में रेंज कार्यालय को सूचना दी गई। प्रभागीय वनाधिकारी को भी अवगत कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी जेपी चौबे का कहना है की उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बंदरों को पकड़ने के लिए विभाग के पास कोई बजट नहीं होता है। फिर भी गोंडा से टीम बुलवाकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed