{"_id":"69cf87eabae3b2037d075d9f","slug":"girl-falls-into-pond-while-playing-in-bahraich-dies-by-drowning-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खेलते समय तालाब में गिरी बच्ची, डूबने से मौत; लाश उतराती देखी तो चीख उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खेलते समय तालाब में गिरी बच्ची, डूबने से मौत; लाश उतराती देखी तो चीख उठे घरवाले
Fri, 03 Apr 2026 02:57 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:57 PM IST
सार
बहराइच में खेलते समय बच्ची तालाब में गिर गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। लाश उतराती देखी तो घरवाले चीख उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डूबने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार देर शाम खेलते समय तालाब में डूबकर मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना हरदी थाना क्षेत्र के नकवा गांव की है। गांव निवासी सुरेंद्र मौर्य के परिजन बृहस्पतिवार शाम को घर के काम में लगे थे। इसी समय दो साल की पुत्री पार्वती खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंच गई। देर शाम को जब वह घर में नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन
घर में बेटी के न मिलने पर जब बाहर लोगों ने मासूम को खोजना शुरू किया तो उसका शव तालाब में उतराता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मासूम के डूबने की सूचना पाकर गांव के लोगों की भीड़ भी जुट गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में जानकारी जुटाई। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।