फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gates will be built in the name of great men at seven places in the city with an expenditure of Rs. 63.26 lakh

Bahraich News: 63.26 लाख से नगर में सात जगहों पर महापुरुषों के नाम पर बनेंगे द्वार

Mon, 24 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 24 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gates will be built in the name of great men at seven places in the city with an expenditure of Rs. 63.26 lakh
बहराइच ​स्थित पानीटंकी चौराहा। 
बहराइच। शहर में सात स्थानों पर महापुरुषों के नाम पर द्वार बनाए जाएंगे। वहीं, दो स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुछ दिनों में कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


शहर के मुख्य चौराहों व स्थानों को महापुरुषों के नाम समर्पित करने की तैयारी है। इसके लिए पूरे शहर में 63.26 लाख रुपये की लागत से द्वार का निर्माण किया जाएगा। कुल सात स्थानों पर यह निर्माण कार्य होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रत्येक द्वार पर नौ लाख दस हजार रुपये का खर्च आएगा, जबकि हाईमास्ट पर तीन लाख 78 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि विभाग को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द कार्य शुरू कराया जाए। इसके लिए प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां होना है निर्माण
डीएम चौराहे के पास प्रोफेसर राजेंद्र सिंह स्मृति द्वार, अस्पताल चौराहे के पास सती माता द्वार, बाजार इंडिया के पास सरदार भगत सिंह स्मृति द्वार, कटी चौराहे पर महाराणा प्रताप स्मृति द्वार, मोहल्ला छावनी पर वाल्मीकि द्वार, बहराइच गोंडा मार्ग पर किसान पुत्र रुद्रसेन चौधरी द्वार, सेवेंथ डे स्कूल के पास राष्ट्रवादी चिंतक डाॅ. काशी प्रसाद जायसवाल द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गुरुनानक चौक और रोटरी क्लब चौक पानी टंकी चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed