{"_id":"5db088908ebc3e015966607b","slug":"four-sacks-of-rice-stolen-police-reached-thieves-with-falling-grains-bahraich-news-lko4885964137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बोरी चावल चोरी, गिरे दानों से चोरों तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बोरी चावल चोरी, गिरे दानों से चोरों तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। गोविंदापुर गांव स्थित पालेसर मशीन के गोदाम में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाकर चार बोरी चावल चुरा लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और गोदाम से चुराकर ले जाए गए बोरों से गिरे दानों के सहारे चोरों के घर तक पहुंच गई। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के मजरा बक्सी गांव में रफीक पुत्र मकबूल पालेसर कारखाने का संचालन करते हैं। पालेसर के साथ अन्य उपकरण भी संचालित होते हैं। मंगलवार देर रात चोरों ने पालेसर के गोदाम में सेंध लगाकर चार बोरी चावल चुरा लिया।
बुधवार सुबह रफीक पालेसर पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने यूपी-100 के नंबर पर सूचना दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिपाही प्रदीप बोरी से गिरे चावल के दानों के पीछे-पीछे जाकर चोर के घर तक पहुंच गया और आरोपी के घर से चार बोरी चावल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में अशरफ व बाबू निवासी कस्बा नवाबगंज और सलीम व जोखन निवासी धन्नी गांव को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।