{"_id":"6802a1db95642eb6b807653e","slug":"five-income-certificates-cancelled-in-mahsi-bahraich-news-c-98-1-brp1009-129219-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महसी में पांच आय प्रमाणपत्र निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महसी में पांच आय प्रमाणपत्र निरस्त
Sat, 19 Apr 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। महसी तहसील द्वारा जारी पांच आय प्रमाणपत्रों को शुक्रवार को निरस्त कर दिया गया। सभी ने अपनी मूल आय को छिपा कर प्रमाणपत्र हासिल किया था।
ग्राम नौतला निवासी रूपम पांडेय ने अपनी मासिक आय को कम दिखाते हुए आय प्रमाणपत्र बनवा लिया था। शिकायत के बाद जांच की गई। जांच में आय अधिक पाए जाने पर प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया।
इसी प्रकार ग्राम धोबिया निवासी भूपराज यादव, रेहुवा मंसूर निवासी मीनाक्षी यादव, ग्राम रमपुरवा निवासी अनिल कुमार अवस्थी, ग्राम रमवापुर खुर्द निवासी मनोज कुमार ने भी अपनी मूल आय छिपाते हुए प्रमाण पत्र बनवा लिया था। सभी के प्रमाणपत्रों को तहसीलदार ने निरस्त कर दिया। अब ये लोग इस प्रमाणपत्र का उपयोग राजकीय योजनाओं के लाभ, व्यवसाय, नौकरी आदि के लिए नहीं कर पाएंगे।